फोटो गैलरी

Hindi Newsअमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना

अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना

पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए आज यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का 27वां जत्था रवाना हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 1,443 तीर्थयात्रियों का जत्था 37 वाहनों के काफिले में यहां के भगवती नगर आधार...

अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना
एजेंसीWed, 23 Jul 2014 12:32 PM
ऐप पर पढ़ें

पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए आज यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का 27वां जत्था रवाना हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 1,443 तीर्थयात्रियों का जत्था 37 वाहनों के काफिले में यहां के भगवती नगर आधार शिविर से सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुआ। जत्थे में 938 पुरुष, 389 महिलाएं और 12 बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि काफिला पहले ही कुद को पार कर चुका है और शाम तक बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचेगा। आज के जत्थे के साथ पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए जम्मू आधार शिविर से अब तक कुल 48 हजार 160 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें