श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
सैमसंग ने उतारा सबसे सस्ता गैलेक्सी फोन
सैमसंग ने उतारा सबसे सस्ता गैलेक्सी फोन
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
अपना घर मामले में बाल आयोग गंभीर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:02-01-13 02:59 PM
हरियाणा में रोहतक के बहुचर्चित अपना घर मामले से संबंधित कुछ लड़कियों के गायब होने की खबरों को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है और वह अब अपने स्तर से इस बारे में पूरा ब्यौरा एकत्र कर रहा है।
हाल ही में अपना घर मामले से जुड़ी तीन लड़कियों के गायब होने की खबर आई थी। इस पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भी राज्य के मुख्य सचिव से जवाब मांगा था। बाल आयोग के सदस्य विनोद कुमार टिक्कू ने कहा कि लड़कियों का लापता होना गंभीर मामला है।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर हम अपने स्तर से ब्यौरा एकत्र कर रहे हैं। यह पता किया जा रहा है कि कुल कितनी लड़कियां लापता हुईं और वे किन परिस्थतियों में लापता हुई हैं। लापता लड़कियों के बारे में पूरा ब्यौरा उपलब्ध होने के बाद हम प्रशासन से जवाब-तलब भी करेंगे।
बीते साल नौ मई को बाल आयोग के एक दल ने रोहतक में अपना घर पर छापेमारी कर वहां रखी गई लड़कियों के साथ हो रहे कथित यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था। वहां से कुल 103 लड़कियों को मुक्त कराया गया था जिनमें से दो को उनके माता-पिता के हवाले किया गया। शेष 101 लड़कियों को हरियाणा में 11 अलग-अलग स्थानों पर रखा गया।
इस मामले में मुख्य अभियुक्त जसवंती नामक महिला है जो इस अपना घर को अपने एक गैर सरकारी संगठन के तहत चला रही थी। मामले में जसवंती सहित कुल 10 आरोपी हैं। आरोपियों में एक सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक भी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
