चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, नरेंद्र मोदी भी शामिल
मुंबई में घुसे चार आतंकी, हाई अलर्ट घोषित!
मुंबई, एजेंसी
First Published:15-12-12 03:46 PM
Last Updated:15-12-12 04:19 PM
गुजरात और मुंबई के बीच समुद्री रास्ते से चार संदिग्ध आतंकवादियों के देश में घुसने के बारे में खुफिया ब्यूरो की चेतावनी के बाद पूरे महानगर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया ब्यूरो ने गत चार दिसंबर को ही चार आतंकवादियों के मुंबई में घुसने के बारे में मुंबई पुलिस, तटरक्षक बल और नौसेना को चेतावनी जारी की थी।
चेतावनी मिलने के बाद से पुलिस महानगर के सभी होटलों और झुग्गी झोपड़ियों में तलाशी ले रही है और साथ ही राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर नाकेबंदी कर दी गई है। यह सुरक्षा व्यवस्था पूरे महीने जारी रहेगी। इसके अलावा तटीय क्षेत्र में मौजूद 27 पुलिस थानों को संवदेनशील क्षेत्रों की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। भाभा परमाणु शोध केंद्र, मड आइलैंड, भाउचा ढक्का और बधवार पार्क पर भी निगरानी रखी जा रही है। दूसरी तरफ नौसेना और तटरक्षक बल की नौकाएं समुद्री क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं।

00

गुजरात| मुंबई| आतंकवादियों| महानगर| हाई अलर्ट
|
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल