स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
मोदी ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र
अहमदाबाद, एजेंसी
First Published:03-12-12 06:48 PM
Last Updated:03-12-12 06:58 PM
गुजरात में आगामी विधानसभा राज्य चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोमवार को जारी घोषणा पत्र में उसके शासनकाल में गरीब लोगों के लिए बनाए गए 10 लाख मकानों का जिक्र किए जाने के साथ ही अगले पांच वर्ष में ऐसे लोगों के लिए 50 लाख मकान और बनाए जाने की वादा किया गया है।
भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अगले पांच वर्ष की योजना प्रारूप बताते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोगों के लिए पिछले दस साल में 22 लाख मकान बनाए गए हैं, जबकि कांग्रेस अपने शासनकाल में केवल 10 लाख मकान ही बना सकी थी और अगर भाजपा एक बार फिर सत्ता में आती है तो इस बार अगले पांच वर्ष में 50 लाख मकान बनाए जायेंगे।
मोदी ने एक बार फिर इस घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है। साथ ही कहा कि इस संकल्प पत्र का दृष्टिकोण राज्य का समेकित विकास है जिसमें जीवन से जुडे़ लगभग सभी पहलुओं के विकास को शामिल किया गया है।
मोदी द्वारा घोषणापत्र जारी किए जाने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली भी उपस्थित थे। इस दौरान मोदी ने कहा कि हम अगर लोगों को थोड़ी भी मदद दें तो वे अपने जीवन में अप्रत्याशित सफलता हासिल कर सकते हैं। सरकार इस वर्ग के लोगों को मदद देने के लिए आगे आएगी।
10

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
modi ji ne 50 lakha makano ki ghosna ki hai achhi baat hai but garibi mitane ka bhi sanklap lena
By pureshpatel (3rd-December-2012 07:28:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
