श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस
वॉलमार्ट मामले में सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे जांच
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-12-12 01:14 PM
Last Updated:12-12-12 04:24 PM
सरकार ने विपक्ष समेत अनेक दलों के दबाव में बुधवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट द्वारा भारत में लॉबिंग की खबरों पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश से समयबद्ध तरीके से जांच कराएगी।
संसदीय कार्य मंत्री कमल नाथ ने बुधवार सुबह लोकसभा की बैठक शुरू होते ही यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार वॉलमार्ट से जुड़ी खबरों के मामले में समयबद्ध जांच के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की नियुक्ति करेगी।
खुदरा कारोबार करने वाली बड़ी कंपनी वॉलमार्ट द्वारा भारतीय बाजार में पैठ बनाने के लिए लॉबिंग पर धन खर्च किये जाने की खबरों को लेकर संसद में पिछले दो दिन तक हंगामे की स्थिति रही। विभिन्न दलों ने मंगलवार को इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से न्यायिक जांच कराने की मांग की थी।
एफडीआई के मुद्दे पर सरकार को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले राजद और सपा ने भी वॉलमार्ट द्वारा भारत में अपने कारोबारी हितों को बढ़ाने के लिए धन खर्च किये जाने की खबरों पर पूरी तरह निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वॉलमार्ट ने अमेरिकी सीनेट में स्वीकार किया था कि उसने लॉबिंग संबंधी अनेक गतिविधियों के लिए पिछले चार साल में 125 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
