फोटो गैलरी

Hindi Newsगूगल ने दिल्ली के लिए लॉन्च किया ऑफलाइन ट्रांसपोर्ट ऐप

गूगल ने दिल्ली के लिए लॉन्च किया ऑफलाइन ट्रांसपोर्ट ऐप

तकनीकी दिग्गज कंपनी गूगल ने दिल्ली वासियों के लिए एक नई एप शुरू की जो उन्हें दिल्ली में यात्रा करने के लिए सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध कराएगी। यह एप धीमे इंटरनेट पर भी आसानी से...

गूगल ने दिल्ली के लिए लॉन्च किया ऑफलाइन ट्रांसपोर्ट ऐप
एजेंसीFri, 09 Oct 2015 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

तकनीकी दिग्गज कंपनी गूगल ने दिल्ली वासियों के लिए एक नई एप शुरू की जो उन्हें दिल्ली में यात्रा करने के लिए सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध कराएगी। यह एप धीमे इंटरनेट पर भी आसानी से यातायात संबंधी दिशाओं को दिखाएगी।
   
गूगल ने एक बयान में बताया कि दिल्ली पब्लिक ट्रांसपोर्ट एप गूगल का एक नया प्रयोग है। इसे गूगल मैप्स के साथ बनाया गया है। इसकी मदद से लोगों को दिल्ली मेट्रो, दिल्ली परिवहन निगम की बसों और क्लस्टर बसों (डिटीसी की नारंगी बसों) से जुड़ी समय सारिणी, दिशाओं आदि की जानकारी मिलेगी। इसी के साथ गुड़गांव की रैपिड मेट्रो की जानकारी भी इससे प्राप्त की जा सकेगी।
   
इसमें बताया गया है कि यह एप बस-मेट्रो की यात्रा के दौरान बीच में पड़ने वाले विराम स्थलों के बीच दिशाओं की भी जानकारी उपलब्ध कराएगा। एक बार इस एप को डाउनलोड कर लेने के बाद यातायात संबंधी जानकारियां देने के लिए यह इंटरनेट डाटा का प्रयोग नहीं करती भले ही फोन पर इंटरनेट डाटा ऑनलाइन ही क्यों ना हो।
   
हालांकि लगातार यातायात से जुड़ी खबरों का अलर्ट पाने के लिए यह इंटरनेट डाटा का प्रयोग करती है लेकिन वह बहुत कम लगभग एक केबी एक दिन में खर्च होता है।
   
इस एप में एक शेयर बटन भी है जिसकी सहायता से आप उक्त जानकारियों को अपने दोस्तों के साथ व्हॉट्सएप की सहायता से शेयर कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें