फोटो गैलरी

Hindi Newsगांगुली के भाजपा में शामिल होने की अटकलें खारिज

गांगुली के भाजपा में शामिल होने की अटकलें खारिज

क्रिकेटर सौरव गांगुली ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। वहीं भाजपा ने कहा कि अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। गांगुली से पूछा कि क्या वह भाजपा में शामिल हो रहे...

गांगुली के भाजपा में शामिल होने की अटकलें खारिज
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 22 Jan 2015 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रिकेटर सौरव गांगुली ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। वहीं भाजपा ने कहा कि अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।

गांगुली से पूछा कि क्या वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो उन्होंने कहा, मुझे कुछ नहीं कहना। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि हर्ष गोयनका ने क्या ट्वीट किया है। आप उन्हीं से पूछिए। मेरे मन में अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान है। आरपीजी इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने बुधवार को ट्वीट किया था, सौरव गांगुली भाजपा में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में पार्टी में बड़ा तूफान। दादा बनाम दीदी।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। एक उद्योगपति के इस ट्वीट में कोई सच्चाई नहीं है कि गांगुली पार्टी में शामिल होने वाले हैं। बहरहाल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के लिए हमारे मन में बहुत आदर एवं सम्मान है। हमारे कुछ नेताओं के भी उनसे काफी मधुर संबंध हैं।

इसी बीच केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा, गांगुली बंगाल के एक मशहूर शख्स हैं। यदि वह भाजपा में आएंगे तो यह पश्चिम बंगाल में हमारे लिए उत्साहवर्धक होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें