छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
दिल्ली मेट्रो ने नौ में से पांच स्टेशनों को खोला
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:25-12-12 07:53 PM
Last Updated:25-12-12 11:45 PM
राजधानी में 23 वर्षीय छात्रा के गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान तीन दिन तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो के पांच महत्वपूर्ण स्टेशनों को मंगलवार शाम खोल दिया गया, हालांकि इंडिया गेट के नजदीकी चार स्टेशन अभी भी बंद हैं।
दिल्ली मेट्रो ने अपने व्यस्ततम स्टेशन राजीव चौक के साथ ही बाराखंभा रोड, प्रगति मैदान, मंडी हाउस और खान मार्केट को शाम पांच बजे खोल दिया, लेकिन केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन और रेस कोर्स स्टेशन अभी भी बंद हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की ओर से कहे जाने के बाद दिल्ली मेट्रो ने रविवार से ही इन स्टेशनों को बंद किया हुआ था। राजीव चौक स्टेशन रविवार को खुला था, लेकिन सोमवार और मंगलवार को यह भी बंद रहा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
