29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
शोध कार्य ने छात्रों को पहुंचाया जेल
पन्ना (मप्र), एजेंसी
First Published:10-04-12 12:23 PM
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व रात में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर सरीसृप प्रजाति के जीवों की खोजबीन करने वाले चार शोध छात्रों के खिलाफ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा मामला दर्ज किया गया है। अपनी इस नादानी के चलते इन छात्रों को जेल की हवा खानी पड़ी है। चारों छात्र इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साईंस बैंगलोर के छात्र हैं, इनमें एक छात्र सेवानिवृत्त पीसीसीएफ का पुत्र है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था के शोध छात्र अध्ययन यात्रा पर पन्ना आए हुए थे। ये छात्र पन्ना जिले के पर्यटक ग्राम मंडला स्थित एक रिसार्ट में ठहरे थे। गत शुकवार की रात्रि 10 बजे चारों छात्र मंडला से पन्ना के लिए रवाना हुए और बीच मार्ग में रुककर पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल में जाकर सरीसृप प्रजाति के जीवों की तलाश करने लगे।
रिजर्व वन क्षेत्र में टॉर्च की रोशनी देख बकचुर वन चौकी में तैनात वनकर्मी वहां पहुंचे और तलाशी ली तो छात्रों के पास छिपकली, बिच्छु तथा कुछ केमिकल्स मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि ये छात्र बिना अनुमति के टाइगर रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे, जिसके चलते इनके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस प्रकरण पर क्षेत्र संचालक आर श्रीनिवास मूर्ति का कहना है कि टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने कानून के उल्लघंन पर मामला दर्ज किया है। अगर इस तरह की घटनाओं को सख्ती से नहीं रोका गया तो पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ एवं दूसरे वन्य जीवों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
