सोमवार, 20 मई, 2013 | 00:51 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
गुजराल के सम्मान में कल नहीं चलेगी संसद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:02-12-12 02:57 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के सम्मान में सोमवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चलेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि दोनों सदनों की कार्यवाही दिवंगत प्रधानमंत्री को श्रृद्धांजलि देकर सोमवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

गुजराल का शुक्रवार को 92 वर्ष की अवस्था में गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली में किया गया। उनका अंतिम संस्कार देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की समाधि शांतिवन तथा द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री विजय घाट के बीच स्मृति स्थल पर किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ देश का शीर्ष नेतृत्व मौजूद था। साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, सिंगापुर और रूस के राजनयिक भी गुजराल के अंतिम संस्कार में मौजूद थे।

 

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°