बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
खुर्शीद ने भावनाएं भड़काने के मुद्दे पर दी चेतावनी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:10-12-12 01:16 PM
Last Updated:10-12-12 04:09 PM
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) प्रमुख मार्कंडेय काटजू के कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के एकीकरण का समर्थन करने संबंधी बयान के कई दिन बाद सोमवार को ऐसे मुद्दों को बेवजह उठाने के प्रति चेतावनी दी जिससे लोगों की भावनाएं भड़क सकती हैं।
खुर्शीद ने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष को ऐसी कई बातें कहने की स्वतंत्रता है, जो उन्हें (खुर्शीद को) हासिल नहीं है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति काटजू को कई चीजें कहने की स्वतंत्रता है। हम इतिहास को पलटने जैसी चीज के बारे में बात नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा तभी हो सकता है जब सभी उसी तरह से बातें करें..हमें ऐसी बात नहीं उठानी चाहिए जिससे बेवजह एक बार फिर लोगों की भावनाएं भड़कें।
खुर्शीद ने एक कार्यक्रम के इतर काटजू के विचार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह दूरदर्शी और एक ऐसे व्यक्ति हैं जिसके अपने तरीके हैं तथा जो वह कहते हैं उसे सुनना दिलचस्प है। काटजू ने कहा था कि कश्मीर मुद्दे का एकमात्र हल भारत और पाकिस्तान का एक मजबूत एवं आधुनिक विचारधारा वाली सरकार के तहत एकीकरण है जो कट्टरता बर्दाश्त नहीं करेगी।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
