सोमवार, 21 मई, 2012 | 22:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
वेंटिलेटर से हटाई गई फलक, पर हालत गंभीर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-02-12 01:12 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही दो साल की बच्ची फलक की जीवन रक्षक प्रणाली हटा ली गई है। वैसे उसकी हालत अब भी गम्भीर बनी हुई है और वह अचेतावस्था में है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एम्स ट्रॉम सेंटर में न्यूरोसर्जरी के सहायक प्रोफेसर दीपक अग्रवाल ने बताया, ''उसकी हालत में मामूली सुधार है। हमने उसे शुक्रवार सुबह वेंटीलेटर हटा दिया।'' उन्होंने कहा, ''उसके खून की जांच में पता चला है कि संक्रमण पर दवाएं असर कर रही हैं।''

वैसे उन्होंने यह भी कहा कि फलक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा, ''वह अब भी अचेतावस्था में है और उसकी हालत लगातार गम्भीर बनी हुई है। हम उसकी चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।''

फलक को 18 जनवरी को 14 वर्षीया किशोरी एम्स लाई थी। उस वक्त बच्ची के पूरे चेहरे पर दांत से काटने के निशान थे और उसके सिर पर कई चोटें थीं। बाद में किशोरी को किशोरगृह में भेज दिया गया।

फलक की छाती, मस्तिष्क व खून में संक्रमण है और उसे नली के जरिए भोजन दिया जा रहा है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°