राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
सरकार हम चलायें और देश विपक्ष, यह नहीं होगा: जायसवाल
कानपुर, एजेंसी
First Published:02-12-12 03:53 PM
Last Updated:02-12-12 04:26 PM
एफडीआई पर विपक्ष द्वारा संसद की कार्रवाई बाधित करने को तानाशाही करार देते हुए केन्द्रीय कोयला मंत्री ने कहा कि जो राज्य अपने यहां एफडीआई लागू करना चाहते है, उन्हें विपक्ष क्यों नहीं लागू करने दे रहा है?
उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि देश आप चलायें और सरकार हम चलायें, यह तो सरासर विपक्ष की तानाशाही है और यह संभव नही हो सकता। उन्होंने कहा कि सदन का पिछला सत्र तथा कथित कोयला घोटाले के नाम पर विपक्ष ने नाटक कर बरबाद कर दिया, जबकि कोई घोटाला हुआ ही नहीं था और सदन के इस सत्र में विपक्ष एफडीआई के नाम पर नाटक कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें कोई बताये जब केन्द्र सरकार ने यह छूट दे दी है कि जो राज्य चाहें अपने यहां एफडीआई लागू करें और जो न चाहें अपने यहां न लागू करें तब क्या समस्या है। यह तो विपक्ष की तानाशाही है कि जो राज्य अपने यहां एफडीआई लागू करना चाहते है आप उन्हें भी रोक रहे है। अगर विपक्ष को एफडीआई का विरोध है तो वह अपने राज्यों में एफडीआई न न लागू करें।
आज कानपुर स्थित अपने घर पर केन्द्रीय मंत्री और कानपुर के सांसद जायसवाल ने एक विशेष बातचीत में कहा कि संसद का पिछला सत्र विपक्ष ने तथा कथित कोयला घोटाले के नाम पर नहीं चलने दिया, जबकि सचाई यह है कि कोयले में कोई घोटाला ही नही हुआ था और अब यह सारी सच्चाई जनता और सबके सामने आ गयी है।
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
