ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
वॉलमार्ट लॉबिंग को लेकर राज्यसभा की कार्यवाही बाधित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-12-12 12:10 PM
Last Updated:11-12-12 01:15 PM
एफडीआई के फैसले को लागू कराने के वास्ते लॉबिंग पर बहुराष्ट्रीय कंपनी वॉलमार्ट द्वारा 125 करोड़ रुपए खर्च करने की खबरों पर मंगलवार को विपक्ष के भारी हंगामे के कारण राज्यसभा में शून्यकाल नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने फिर से इस मुद्दे को उठाया जिससे शोर शराबा शुरू हो गया। इसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सुबह में कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के रविशंकर प्रसाद और वैंकेया नायडू ने इस मामले को उठाया और इसकी जांच कराने की मांग करने लगे। इस दौरान सभी विपक्षी सदस्य एक साथ बोलने लगे जिससे सदन में भारी शोर-शराबा हुआ।
सभापति हामिद अंसारी ने सदस्यों को शांत रहने की अपील की और प्रश्नकाल संचालित कराने की कोशिश की। सदस्यों के शांत नहीं होने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 11.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इसके बाद दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर स्थिति में सुधार नहीं होता देख उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए फिर से स्थगित कर दी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
