29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
अन्य फोटो
खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के खिलाफ राज्यसभा में प्रस्ताव लाने वाले मैत्रेयन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं एफडीआई का विरोध किया था, जब वह विपक्ष में थे।
राज्यसभा में एफडीआई पर चर्चा, सरकार पर जमकर बरसी AIADMK
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-12-12 03:38 PM
Last Updated:06-12-12 05:47 PM
बहुब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर गुरुवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) केंद्र सरकार पर जमकर बरसी। उसने सरकार पर इस मुद्दे को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
एआईएडीएमके नेता वी. मैत्रेयन ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार झूठ बोल रही है कि खुदरा क्षेत्र में एफडीआई से किसानों तथा छोटे उत्पादकों को मदद मिलेगी और बहुत सी नौकरियों का सृजन होगा।
खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के खिलाफ राज्यसभा में प्रस्ताव लाने वाले मैत्रेयन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं एफडीआई का विरोध किया था, जब वह विपक्ष में थे। संप्रग सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसके खिलाफ थीं।
सभी दलों से इस मुद्दे पर सरकार को हाराने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार संख्या बल जुटा सकती है, लेकिन मैं सभी दलों से मतदान करने और देश को बचाने की अपील करता हूं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
