चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
मोदी 26 दिसंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
अहमदाबाद, एजेंसी
First Published:21-12-12 03:53 PM
Last Updated:21-12-12 05:28 PM
विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर को चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पहली बार मोदी एक अक्टूबर 2001 और फिर 2002 और 2007 में मुख्यमंत्री बने थे।
नये सदन के गठन के बाद मोदी शुक्रवार सुबह गांधीनगर में राजभवन गये तथा अपने और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा राज्यपाल कमला बेनीवाल को सौंप दिया। गुजरात भाजपा के प्रवक्ता विजय रूपानी ने कहा कि संवैधानिक दायित्व के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद मंत्रिपरिषद और उसके प्रमुख होने के नाते मुख्यमंत्री राज्य के राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हैं।
नतीजों की घोषणा के बाद राज्यपाल ने गुरुवार को निवर्तमान विधान सभा को भंग कर दिया था। भाजपा को 182 सदस्यीय सदन में 115 सीटों पर जीत हासिल हुई है जो सामान्य बहुमत से 23 अधिक है।
रूपानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को भाजपा विधायक दल का औपचारिक तौर पर नेता चुनने के लिये 25 दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों की एक बैठक होगी। उन्होंने कहा वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के पर्यवेक्षक के तौर पर उसमें मौजूद रहने की उम्मीद है।
मोदी पद और गोपनीयता की शपथ 26 दिसंबर को लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में होने की उम्मीद है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
