अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज क्षेत्रीय शांति के लिए परस्पर विश्वास सबसे जरूरी: ली जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला
आगबबूला दिग्विजय ने पार की हदें
भोपाल, एजेंसी
First Published:08-05-12 06:27 PM
रायसेन जिले की बरेली में पुलिस फायरिंग में मारे गए एक किसान पर आगबबूला कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सारी हदें पार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने इस घटना की न्यायिक जांच कराये जानी चाहिए।
सिंह ने जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शर्म आनी चाहिये कि उनके स्वयं के लोकसभा क्षेत्र रहे और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के वर्तमान लोकसभा क्षेत्र में किसानों के साथ यह बर्ताव हो रहा है, तो फिर प्रदेश के अन्य किसानों के साथ कैसा बर्ताव हो रहा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पर आरोप लगाना मुख्यमंत्री की आदत सी हो गयी है, जबकि बारदानों की कमी के लिये राज्य सरकार स्वयं जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को 1380 प्रति क्विंटल मूल्य दिलवाया है, जो किसानों को नहीं मिल रहा है। इसके चलते किसानों को मजबूरी में अपना गेहूं एक हजार रुपए से लेकर 1200 रुपए में बेचना पड़ रहा है।
48

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
