राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
सोनिया और राहुल गांधी से मिले प्रदर्शनकारी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:23-12-12 03:13 PM
Last Updated:23-12-12 04:04 PM
दिल्ली में 23 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं के एक समूह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन भी मिला, हालांकि इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई गयी।
करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदर्शन रुकेंगे नहीं, लेकिन उन्होंने शांति की भी अपील की। प्रदर्शनकारियों ने पहचान जाहिर नहीं होने का अनुरोध किया है। उन्होंने सोनिया के आवास 10 जनपथ पर दोनों से मुलाकात की जहां गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह और कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी भी थीं।
एक प्रदर्शनकारी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमने सोनिया और राहुल से मुलाकात की। उन्होंने हमारी बात सुनी और हमसे कहा कि सरकार को कानून में संशोधन जैसी सभी मांगों को पूरा करने के लिए समय चाहिए। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि राहुल ने उनसे संशोधन लाने की बात कही, लेकिन सोनिया की तरह यह भी कहा कि वक्त की जरूरत है और सारे बदलाव बहुत कम समय में नहीं किये जा सकते।
आरपीएन सिंह ने भी संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से लड़ने के लिए 12-13 सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया कि फास्ट ट्रैक अदालतों में मामले की सुनवाई होगी। हालांकि सिंह ने अपराधियों को दंडित करने के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई।
सिंह ने कहा कि हम कोई समयसीमा नहीं दे सकते क्योंकि केवल न्यायाधीश ही फैसला कर सकते हैं, लेकिन हम नियमित आधार पर सुनवाई के लिए कहेंगे और दिल्ली पुलिस त्वरित न्याय के लिए अदालतों को सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि हमने प्रदर्शनकारियों से अपील की है। मांगें पूरी की जा रही हैं।
नई दिल्ली में धारा 144 लागू करने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि शनिवार को कुछ अप्रिय चीजें घटीं। कई युवा जख्मी हो गये। हम ऐसा नहीं होने देना चाहते। इससे युवाओं को बचाने के लिए हमने यह कदम उठाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि 99.99 प्रतिशत प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन चाहते हैं, लेकिन 0.1 प्रतिशत लोग हैं जो कुछ और चाहते हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
