पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
दिल्ली गैंगरेप केस में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:21-12-12 01:15 PM
Last Updated:21-12-12 02:47 PM
दिल्ली में चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांचवें आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने टि्वटर पर लिखा कि बलात्कार मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यौरा देने से पहले उसकी उम्र की पड़ताल की जा रही है। अगर वह नाबालिग हुआ तो कानून के अनुसार उसकी जानकारी गोपनीय रखनी होगी।
इसके साथ ही रविवार को हुई बलात्कार की घटना में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिसने समूचे देश को झकझोर कर रख दिया। सूत्रों ने बताया कि पांचवें आरोपी को उत्तर प्रदेश में बंदायू से गिरफ्तार किया गया। ऐसी खबरें हैं कि छठे आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को यहां तिहाड़ जेल में एक आरोपी की शिनाख्त परेड (टीआईपी) करायी गयी। पीड़िता के पुरुष मित्र 23 वर्षीय सॉफ्ट इंजीनियर ने उसमें से मुकेश को पहचान लिया। पीड़िता से बलात्कार से पूर्व उसके पुरुष मित्र की पिटाई की गयी थी।
चार आरोपियों में से केवल मुकेश टीआईपी के लिये राजी हुआ था। अन्य आरोपी राम सिंह, पवन और विनय ने टीआईपी कराने से इंकार कर दिया था। अधिकारी के अनुसार मुकेश को पहचान लिया जाना अभियोजन पक्ष के लिये लाभदायक रहेगा क्योंकि इससे उन्हें अन्य आरोपियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सबूत मिटाने और हत्या के प्रयास जैसे आरोप लगाये हैं। जांचकर्ताओं ने पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 356 (अपहरण), 378 (2)(जी) (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक जुर्म), 394 (लूट के लिये चोट पहुंचाना) और 34 (मिलीभगत) के तहत आरोप लगाये थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
