फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को राहत

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन के वक्त हल्के...

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को राहत
एजेंसीThu, 26 Jun 2014 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन के वक्त हल्के बादल घिरे रहने की संभावना व्यक्त की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ''आसमान हल्के बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।'' दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। वातावरण में आद्रता सुबह 8.30 बजे 96 फीसदी रही।

शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें