फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: PM अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज'
दिल्ली मेट्रो ने पूरे किये सफर के शानदार 10 साल
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:23-12-12 04:15 PM
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रा के आधुनिक, सुरक्षित एवं आरामदेह माध्यम की प्रतीक बनी दिल्ली मेट्रो अपने शानदार सफर के 10 साल पूरा कर रही है और इस मौके पर मेट्रो यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते उन्हें आठ डिब्बों वाली ट्रेन का तोहफा देने जा रही है।
24 दिसंबर 2002 को दिल्ली मेट्रो ने अपने सफर की शुरुआत आठ किलोमीटर के परिचालन के साथ की थी जो अब बढ़कर 185 किलोमीटर हो गई है और प्रतिदिन औसतन 20 लाख यात्री इससे सफर कर रहे हैं।
आठ डिब्बों की ट्रेन में 600 अतिरिक्त यात्री सवार हो पायेंगे जबकि छह डिब्बों वाली ट्रेन की क्षमता 2200 यात्रियों की है। आठ डिब्बों वाली ट्रेन को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री औपचारिक रूप से सेवा के लिए पेश करेंगी।
आठ डब्बों वाली पहली ट्रेन जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर के बीच चलेंगी। इसी सीरीज में गुड़गांव-नोएडा लाइन पर आठ डिब्बों वाली 68 ट्रेनें चलायी जायेंगी। मेट्रो के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वरिष्ठ एवं अशक्त नागरिकों को तोहफे के तौर पर दिल्ली मेट्रो ऐसे लोगों के लिए कल से अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था कर रही है।
अभी मेट्रो ट्रेन के प्रत्येक डिब्बे में वरिष्ठ एवं अशक्त लोगों के लिए चार सीटें आरक्षित है अब इनमें चार सीटों का और इजाफा किया जायेगा। जबकि बीच के डिब्बों में इनके लिए आठ अतिरिक्त सीटें होंगी।
दिल्ली मेट्रो के 10 वर्षों के सफर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मेट्रे प्रमुख मंगू सिंह ने कहा कि दिल्ली मेट्रो एक सपना था जिसे पूरा करना काफी कठिन था। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा सपना था जिसे पूरा होने का इंतजार न केवल दिल्ली के यात्री कर रहे थे बल्कि पूरा देश इसकी बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहा था।
उन्होंने कहा कि अब यह हकीकत बन गई है, ऐसी हकीकत जिसे सभी लोग आश भरी नजर से देख रहे हैं। यह इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य अधिकारियों की अथक मेहनत के कारण संभव हुआ है।
10 साल पूरा होने के अवसर पर दिल्ली मेट्रो समर्पण परिचालन के एक दशक शीर्षक से एक स्मारिका जारी की जायेगी और एक विशेष स्मारक स्मार्ट कार्ड भी कल पेश किया जायेगा। दिल्ली मेट्रो इस अवसर पर 200 स्मार्ट कार्ड धारकों को सम्मानित करेगी जिन्होंने सबसे अधिक उपयोग इस सेवा का किया हो। इस अवसर पर एक फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया जायेगा। एक सप्ताह तक चुनिंदा मेट्रो पर क्विज का आयोजन किया जायेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
