29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
लोग शांति बनाए रखें: आरपीएन सिंह
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-12-12 03:12 PM
गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने राजधानी में चलती बस में एक युवती के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
सिंह ने शनिवार को कहा कि वह लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग शांति पूर्वक प्रदर्शन करें और तोड़फोड़ न करें। सरकार उनकी आवाज सुन रही है और जरूरी कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ से किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता, बल्कि उसमें गलत बातें जुड़ जाती हैं और मामला कई बार उलझ जाता है। उल्लेखनीय है कि आज विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे तथा उन पर पानी की तेज बौछारें कीं जिससे कुछ लोग घायल हो गए।
सिंह ने राजधानी खास कर बसों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कल रात एक बस में आम यात्री के रुप में यात्रा की और लोगों से बातचीत की। उनका मानना है कि राजधानी में पुलिस की चौकसी और गश्त बढ़ाने की जरूरत है ताकि लोग विशेषकर महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
