रविवार, 26 मई, 2013 | 11:28 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हनी सिंह ने झाड़ा विवाद से पल्ला
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-01-13 05:32 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
दिल्ली में हुए गैंगरेप की घटना के विरोध में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नए साल के मौके पर आयोजित किया जाने वाला अपना शो रद्द करने पर मजबूर हुए रैपर हनी सिंह ने उस पूरे विवाद से पल्ला झाड़ लिया, जिसमें कहा जा रहा था कि उनके गाने आपत्तिजनक होते हैं।

बॉलीवुड के कई फिल्मों में गाने गा चुके 28 साल के हनी ने कहा कि जिस गाने के बाबत आपत्ति जतायी जा रही है उसे उन्होंने नहीं लिखा है। गौरतलब है कि हनी सिंह के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू करने वाले कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके एक गाने के बोल को महिलाओं के प्रति अपमानजनक करार दिया था।

लखनऊ में तो हनी के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। जब हनी के प्रबंधक अनूप कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने दावा किया कि गुड़गांव में आयोजित शो विरोध की वजह से नहीं, बल्कि दिल्ली में गैंगरेप की शिकार हुई दिवंगत पीड़िता के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए रद्द किया गया।

हालांकि, ब्रिस्टल होटल ने यह कहते हुए हनी सिंह के प्रबंधक के इस दावे को खारिज किया कि शो रद्द करने का फैसला प्रबंधन का था न कि रैपर का।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
जब लड़किओं के छोटे कपडे पहनने पर कहा जाता है की खोट आपकी नज़रों में है कसूर लड़किओं का नहीं तो फिर हनी सिंह के गाने में कसूर सुनने वाले का क्यों नहीं? समाज के इन कथित ठेकेदारों ने हर बात को publicity के liye use karne का way ढून्ढ लिया
By Munish Kirpal (2nd-January-2013 09:46:AM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°