UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
पुलिस का टूटा कहर, इंडिया गेट पर भड़की हिंसा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:23-12-12 05:11 PM
Last Updated:23-12-12 06:48 PM
राजधानी के इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों के पथराव और लोहे की छड़ें लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़ जाने तथा पुलिसकर्मियों द्वारा उन पर आंसू गैस के गोले दागने एवं पानी की धार फेंकने के बाद हिंसा भड़क गई।
ऐसी खबरे हैं कि कुछ तत्व हिंसा फैला रहे हैं। महज डेढ़ घंटे के अंदर दूसरी बार दोपहर करीब ढ़ाई बजे दोनों पक्षों में झड़प हुई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हिंसा क्यों भड़की। पुलिस ने रायसीना हिल जाने वाले राजपथ पर अवरोधक लगा रखे थे।
अपराह्न करीब सवा तीन बजे जब प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे तब पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे एवं पानी की बौछार की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोहे की छड़ लेकर हमला भी किया। हालांकि ज्यादातर प्रदर्शनकारियों ने शांति बनाए रखी और उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हिंसा पर ऐतराज जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा करने वालों की अपनी कुछ और ही मंशा है।
पुलिस ने युद्ध स्मारक के समीप राजपथ पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई बार आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया। पुलिस की इस कार्रवाई में कुछ मीडियाकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए।
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
