गुरुवार, 20 जून, 2013 | 02:05 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
गैंगरेप के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतरे लोग
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:21-12-12 02:38 PM
Last Updated:21-12-12 05:29 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
चलती बस में लड़की के साथ गैंगरेप करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च किया।

एआईडीडब्लूए, वाईडब्लूसीए और जेएनयूएसयू के नेतृत्व में इन छात्र-छात्राओं और महिला कार्यकर्ताओं ने राजपथ से अपना मार्च शुरू किया और विजय चौक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रायसीना हिल्स का रुख किया जहां प्रवेश द्वार पर लगे अवरोधक को पार कर वे राष्ट्रपति भवन तथा साउथ और नॉर्थ ब्लॉक की ओर बढ़ने लगे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन के पास रोक दिया। तख्तियों के साथ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी बलात्कारियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे थे। दो दिन पहले ही इसी तरह के एक प्रदर्शन में करीब 200 लोग नॉर्थ ब्लॉक के पास इकट्ठा हुए थे। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के जेएनयूएसयू के प्रतिनिधियों से मुलाकात के आश्वासन के बाद ही वे वहां से गए।

स्वाति नाम की एक लड़की राष्ट्रपति भवन के समीप जाने में सफल रही, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया। उसने बताया कि उन्होंने हमें कहा कि हमें अंदर जाने के लिए पहले इजाजत लेनी होगी, लेकिन हम इजाजत क्यों लें जब हम पर हमला किया जाता है हमें परेशान किया जाता है, तब कोई भी इजाजत लेना जरूरी नहीं समझता। हम यहां अपनी आवाज उठाने आए हैं और इसके लिए क्या हमें इजाजत की आवश्यतकता है।

रायसीना हिल्स के बाद प्रदर्शनकारियों ने बाद में इंडिया गेट की तरफ मार्च किया। कुछ लोगों के समूह ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और कुछ देर के लिए यातायात बाधित किया। प्रदर्शनकारी पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
Man of today is just going down in He is not understanding the means of life and Girls need respect and they deserve There is no any strict rules in our country for this type of worst This is really shameful for our The main reason for this kind of act is that there is one who want to stop it completely There should be the rule after which no any animal will think of it and if any one try to do this he should be punished worst than the But this is the worst thing for our country that , we call our country OUR MOTHER and we are just seeing that she is being raped by the is the real defeat of
By priyanshu raj (21st-December-2012 03:40:PM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°