छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
दिल्ली के 5 एनसीसी कैडेट पेरियार नदी में डूबे
मलयातूर, एजेंसी
First Published:26-12-12 06:19 PM
राष्ट्रीय पर्वतारोही शिविर में हिस्सा लेने आए दिल्ली के राष्ट्रीय कैडेट कोर के पांच सदस्य बुधवार को फोटो खींचते समय पेरियार नदी के भंवर में फंसने से डूब गए।
एनसीसी के एक अधिकारी ने कहा कि शिविर में शामिल कैडेट पर्वतारोहण के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग रास्तों से जाते थे और आज वे नदी के पास मूलामकूझी में महोगनी वन क्षेत्र से गए।
एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मधुसूदन ने कहा कि लड़के नदी में फोटो खींचने गए और भंवर में फंसने से डूब गये। उन्होंने कहा कि सभी एनसीसी शिविरों में यह आदेश है कि कोई भी जल क्षेत्र में नहीं जाए। लड़कों को भी पानी में जाने से मना किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वे केवल फोटो खींचने जा रहे हैं।
मृतकों की पहचान हेमंत (15 वर्ष), मोहम्मद दिलशान (19 वर्ष), सबेश बर्की (19 वर्ष), दिलशाद आलम (18 वर्ष) और गुलवेज अहमद (18 वर्ष) के रूप में की गई है। रक्षा विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस घटना की जांच के आदेश दिये गए हैं। पुलिस ने कहा कि कैडेट नदी में नहाने गए थे तब यह त्रासदी हुई।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
