ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
ऑनलाइन हुआ दिल्ली का चांदनी चौक बाजार
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-12-12 04:04 PM
दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में कारोबार कर रहे 2,500 से अधिक व्यवसायी अब ऑनलाइन हो चुके हैं और इन्होंने गूगल द्वारा की गई पहल के तहत अपनी खुद की वेबसाइटें तैयार कराई हैं।
गूगल इंडिया गेट योर बिजनेस ऑनलाइन पहल के तहत देश में छोटे और मझोले व्यापारियों को मुफ्त वेबसाइट और डोमेन की पेशकश करती है। कंपनी ने यह पहल नवंबर, 2011 में की थी।
गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (बिक्री एवं परिचालन) राजन आनंदन ने एक कार्यक्रम में बताया कि देश में 13.7 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ताओं के साथ स्थानीय स्तर पर सूचनाएं खोजने वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि देश में 4.7 करोड़ लघु एवं मझोले कारोबारी हैं, लेकिन केवल 4 लाख के पास वेबसाइट मौजूद है। इसमें से केवल एक लाख के पास बेहतर गुणवता की वेबसाइट है। आनंदन ने कहा कि परियोजना के तहत, गूगल इंडिया और होस्टगेटर चांदनी चौक में प्रत्येक दुकान पर गए और वहां कारोबार कर रहे व्यवसायियों के लिए 2,500 से अधिक मुफ्त वेबसाइटें बनाईं।
इन वेबसाइटों के अलावा गूगल इंडिया ने एक साझा वेबसाइट चांदनीचौकऑनलाइन डॉट इन पेश की है जिसमें चांदनी चौक के व्यवसायियों की एक डायरेक्टरी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
