सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
अगवा डीएम के मिले अहम सुराग
रायपुर, एजेंसी
First Published:22-04-12 02:36 PM
Last Updated:22-04-12 08:08 PM
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जिलाधिकारी के अपहरण के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया है। वहीं नक्सलियों ने अभी तक कोई मांग नहीं रखी है।
राज्य के नक्सल मामलों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने बताया कि जिलाधिकारी एलेक्स पाल मेनन के अपहरण के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हालांकि उन्होंने सुरक्षा कारणों से इसकी जानकारी देने से मना कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है हम चाहते हैं कि जिलाधिकारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचे इसलिये पुलिस द्वारा कोई भी कदम जल्दबाजी में नहीं लिया जा सकता। जिलाधिकारी मेनन के साथ क्षेत्र के ग्राम सुराज अभियान में शामिल अधिकारियों से पूछताछ की गई है। उनसे पता चला कि घटनाक्रम के दौरान लगभग 50 नक्सली मौजूद थे। इनमें से कुछ ग्रामीणों के वेश में थे जबकि लगभग 20 हथियारबंद थे। इनमें महिला नक्सली भी थीं।
मेनन जब माक्षीपारागांव में सभा कर रहे थे तब नक्सली मंच के पीछे की ओर आये और उन्होंने जिलाधिकारी के गार्ड किशुन कुजूर पर हमला कर दिया। दूसरे गार्ड अमजद खान ने नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है। फिर नक्सलियों ने गार्ड अमजद खान को भी गोली मार दी और जिलाधिकारी को घेर कर जंगल की ओर ले गये। नक्सलियों ने गार्ड से एके 47 और पिस्टल भी लूट ली।
रामनिवास ने बताया कि इस घटना में नक्सलियों के मिलिट्री दल का हाथ है तथा इसमें शामिल ज्यादातर नक्सली छत्तीसगढ़ के हैं। राज्य में पुलिस सूचना तंत्र द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा अभी तक कोई मांग नहीं की गई है। पड़ोसी राज्यों द्वारा भी जिलाधिकारी की रिहाई के प्रयास किये जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर अस्थमा से पीड़ित हैं और उनके पास पर्याप्त दवाईयां नहीं हैं। पुलिस मेनन के परिजनों से लगातार सम्पर्क में हैं। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा हे कि राज्य सरकार ने गांव, गरीब और किसानों सहित छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जनता की भलाई के लिये ग्राम सुराज अभियान चलाया है। इस अभियान में सहयोग के लिये पुलिस के बहादुर जवान भी कलेक्टर के साथ गये थे। जिन्होंने कर्तव्य परायणता दिखाकर अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गरीबों के कल्याण के लिये चल रहे इस अभियान में भी नक्सली रुकावट डालकर भय और आतंक फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका यह कृत्य अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल