केंद्र नहीं दे रहा सहयोग : ममता
ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड जैसी कर संधि करेगा भारत
मीरा कुमार ने हर 37 दिन में की विदेश यात्रा
विवाह पंजीकरण 60 दिन में कराना जरूरी, वरना जुर्माना
ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
कांग्रेस ने कहा, चिदंबरम मामला समाप्त
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-02-12 03:35 PM
निचली अदालत के फैसले से उत्साहित कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में गृह मंत्री पी चिदम्बरम की कथित संलिप्तता से संबंधित मामले को समाप्त माना जाना चाहिए। पार्टी ने साथ ही भाजपा से उसके निंदा अभियान के लिए देश से माफी मांगने को कहा।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि अब दोनों अदालतें, सुप्रीम कोर्ट और सुनवाई अदालत एक ही मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रख चुकी हैं, इस मामले को समाप्त माना जाना चाहिए। संवाददाताओं ने उनसे पूछा था कि क्या कांग्रेस मानती है कि निचली अदालत के फैसले ने गृह मंत्री पी चिदम्बरम को क्लीन चिट दे दी है।
इस मुद्दे पर भाजपा और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए तिवारी ने कहा कि राजनीतिक दलों खासकर भाजपा को पिछले एक साल से चला रखे अपने निंदा भरे मिथ्या अभियान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
तिवारी ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि कांग्रेस पार्टी को 2जी आवंटन मामले में नैतिक जिम्मदारी स्वीकार करनी चाहिए। गौरतलब है कि विशेष अदालत ने जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने चिदंबरम को टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सह आरोपी बनाने की मांग की थी।
20

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

