खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
एंटनी की नजर में न कोई जूनियर न सीनियर
मुंबई, एजेंसी
First Published:21-07-12 04:15 PM
कांग्रेस और राकांपा के बीच शरद पवार को नंबर दो की जगह देने सहित कई मुद्दों पर तनातनी के बीच रक्षा मंत्री एके एंटनी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में सभी सदस्य बराबर हैं।
रक्षा मंत्री ने नौसेना के नये युद्धक विमान आईएनएस सहयाद्रि के बेड़े में शामिल होने के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल में कोई वरिष्ठ और कनिष्ठ नहीं है। सभी बराबर हैं। हालांकि, राकांपा का कहना है कि पवार को उचित सम्मान दिया जाना कोई मुद्दा नहीं है बल्कि कांग्रेस के साथ अन्य मुद्दे भी हैं।
एंटनी ने इस तरह के सवालों का जवाब देने से इंकार करते हुए कहा कि मैंने आपको बताया कि रक्षा मंत्री के कार्यक्रमों में यह सामान्य परंपरा होती है कि आप राजनीति के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अराजनैतिक कार्यक्रम है।
रक्षा खरीद में भ्रष्टाचार के मामलों के बारे में पूछे जाने पर एंटनी ने कहा कि जब कोई आरोप सामने आता है तो जांच होती है। जांच के बाद, अगर कुछ पाया जाता है तब हम कड़े कदम उठाएंगे।
रक्षा मंत्री एंटनी ने कहा कि हम किसी को छोड़ नहीं रहे हैं। हम इसे अच्छी तरह जानते हैं। हम सैन्य बलों में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल वीके सिंह द्वारा देश की रक्षा तैयारियों पर जताई गई चिंता संबंधी सवाल पर एंटनी ने कहा कि यह पुरानी बात है। पिछले छह महीनों में मैंने सेना के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से चार दौर की वार्ता की है। अब सेना खरीद काफी अच्छी तरह से चल रही है।
एंटनी ने कहा कि अब, हमारी शीर्ष प्राथमिकता सैन्य बलों का आधुनिकीकरण है। सेना और वायु सेना के दस्तावेज लीक होने की खबरों पर उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर हमने इसे सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को भेजा। वे पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
