इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
पाकः सरबजीत हत्या मामले में 38 की गवाही
बीमार आडवाणी आरएसएस प्रमुख से नहीं मिलेंगे
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
कांग्रेस कोर ग्रुप ने की हालात की समीक्षा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:25-12-12 09:31 PM
कांग्रेस कोर ग्रुप ने दिल्ली में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति की मंगलवार को समीक्षा की और इस बात पर जोर दिया कि पुलिस को मामले से संवेदनशीलता के साथ निपटना चाहिए, जबकि हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निवास पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज शाम हुई कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में रक्षा मंत्री एके एंटनी, वित्त मंत्री पी चिदम्बरम और कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने हिस्सा लिया।
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ बैठक में विशेष आमंत्रित थे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में इस बात को संज्ञान में लिया गया कि दिल्ली की सड़कों पर शांति है। बैठक को इस तथ्य से अवगत कराया गया कि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्र संगठनों और अन्य समूहों से अपने विचार जेएस वर्मा समिति को भेजने का अनुरोध किया है।
गृह मंत्री शिंदे ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और साथ बलात्कार की घटना के बाद अब तक की गई कार्यवाहियों का ब्यौरा दिया।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
