फोटो गैलरी

Hindi Newsहिन्दू राज्य बनाने की हो रही साजिशः मांझी

हिन्दू राज्य बनाने की हो रही साजिशः मांझी

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एक साजिश के तहत देश को हिन्दू राज्य बनाने की कोशिश की जा रही है। धर्मान्तरण को घर वापसी का नाम दिया जा रहा है। समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। रतनी प्रखंड के...

हिन्दू राज्य बनाने की हो रही साजिशः मांझी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Dec 2014 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एक साजिश के तहत देश को हिन्दू राज्य बनाने की कोशिश की जा रही है। धर्मान्तरण को घर वापसी का नाम दिया जा रहा है। समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। रतनी प्रखंड के मुरहारा में आयोजित सभा में शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है।

हमारा देश विवधतापूर्ण समाज वाला देश है। कोई भी बागीचा तभी सुंदर दिखता है जब वह विभिन्न तरह के फूल खिले होते हैं। उन्होंने नरेन्द्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सात महीने में एक भी वादे पूरे नहीं हुए। लोगों को सिर्फ छला गया। सीएम ने कहा कि सवर्ण समुदाय में भी कई लोगों की स्थिति अनुसूचित जाति और अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों से अच्छी नहीं है। ऐसे लोगों का विकास करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

हमने सवर्ण आयोग का गठन किया था। लेकिन आयोग रिपोर्ट नहीं दे रहा है। आयोग रिपोर्ट दे या न दे सरकार उनके हक में फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि आठ साल पहले समाज की सोंच कुछ और थी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकास की पटरी पर लाया गया। उनके कार्य को हम आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र बिहार को उसका वाजिब हक भी नहीं दे रहा। सूबे को 57 हजार करोड़ रुपए की योजना में कटौती की जा रही है। पहले पैसे खर्च नहीं होते थे। हमारी सरकार ने अब तक केन्द्र द्वारा भेजी गई 40 फीसदी राशि खर्च कर दी है। फरवरी माह तक हम 90 फीसदी राशि खर्च करने की स्थिति में होंगे। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दिया जाय तो मुरहारा जैसे सुदूर इलाकों का भी विकास हो सकेगा। केन्द्र सरकार के मंत्री बिहार के साथ हकमारी कर रहे हैं।

सूबेवासी इसे कतई सहन नहीं करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 50 करोडम् रुपए की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। सभा को पीएचईडी मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, पंचायती राज मंत्री बिनोद यादव, विधायक सत्यदेव कुशवाहा समेत कई लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता स्थानीय विधायक अभिराम शर्मा ने की। मौके पर जेडीयू जिलाध्यक्ष जेपी चंद्रवंशी समेत कई नेता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें