29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
जगन की न्यायिक हिरासत 19 दिसंबर तक बढ़ी
हैदराबाद, एजेंसी
First Published:05-12-12 01:27 PM
सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को बेहिसाबी संपत्ति जुटाने के मामले में आरोपी वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी और अन्य अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत की अवधि 19 दिसंबर तक बढ़ा दी।
जगनमोहन रेडडी को आज कडी सुरक्षा के बीच सीबीआई के प्रथम अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। उनके साथ ही आंध्र प्रदेश की पूर्व मंत्री मोपी देवी वेंकट रामन्ना राव और उद्योगपति एन प्रसाद एवं अन्य को भी अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि और चौदह दिन के लिये बढा दी। इससे पहले कल सीबीआई अदालत ने जगनमोहन रेड्डी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उन्होंने एक अन्य जमानत याचिका आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में भी दायर की है जिस पर सुनवाई 11 दिसंबर को होनी है।
जगनमोहन रेड्डी को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है और फिलहाल वह चंचलगुडा जेल में बंद हैं। एक अन्य घटनाक्रम में अदालत ने ओबुलापुरम माइनिंग कंपनी से जुडे अवैध खनन मामले में आरोपी कर्नाटक के पूर्व मंत्री गली जनार्दन रेड्डी, उनके बहनोई बी वी श्रीनिवास रेड्डी और अन्य आरोपी महफूज अली खान की न्यायिक हिरासत 19 दिसंबर तक बढा दी।
अदालत ने एम्मार घोटाले में सुनील रेड्डी सहित कुछ अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि भी बढा दी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल