पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
संसद का बजट सत्र शुरू, आसान नहीं कांग्रेस की राह
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-03-12 09:26 AM
Last Updated:12-03-12 12:39 PM
राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पाटिल ने कहा कि अर्थव्यवस्था जल्द ही 8-9 प्रतिशत की वृद्धि की राह पर वापस लौट आएगी। प्रतिभा पाटिल ने कहा कि कालेधन की बुराई से निपटने के लिए सरकार कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि विकलांगों से जुड़े मुद्दों को देखने के लिए एक अलग विकलांगता मामलों का विभाग गठित करने का प्रस्ताव रखा गया है।हाल में हुए कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन तथा संघवाद जैसे मुद्दों पर परस्पर विरोधी ताकतों के एकजुट होने की संभावनाओं की पृष्ठभूमि में सरकार के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।
संप्रग का नेतृत्व कर रही कांग्रेस संभवत: ऐसी स्थिति में न हो जब वह अपने सहयोगी दलों को हल्के में ले सके। गठबंधन का एक महत्वपूर्ण घटक दल तृणमूल कांग्रेस पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि वह उर्वरक सब्सिडी में कटौती और पेट्रोलियम मूल्यों में वृद्धि का विरोध करेगा। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने गैर कांग्रेसी सांसदों के साथ सुर मिलाते हुए प्रस्तावित राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केन्द्र का विरोध किया था।
विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण कांग्रेस के दबाव में आने के चलते विपक्ष के नेताओं ने संकेत दिया है कि संघवाद के मुद्दे पर विपक्ष तथा कांग्रेस के घटक दलों और सहयोगियों के साथ तालमेल हो सकता है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी का तीन माह तक चलने वाले इस सत्र में कई अनचाही परिस्थितियों से जूझना पड़ सकता है। सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगी। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है और यह संसद में उनका अंतिम अभिभाषण होगा।
बजट सत्र शुरू होने के चार दिन बाद 16 मार्च को वित्त वर्ष 2012.13 का आम बजट पेश किया जाएगा। रेल बजट 14 मार्च को तथा आर्थिक समीक्षा 15 मार्च को पेश की जाएगी।
तृणमूल कांग्रेस नेता एवं रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी द्वारा मध्यावधि चुनाव की संभावना के बयान की गूंज भी बजट सत्र में सुनाई दे सकती है। हालांकि बाद में त्रिवेदी ने कहा कि उनकी पार्टी का संप्रग का साथ छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
21

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
