फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहारः जीतन राम मांझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहारः जीतन राम मांझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार की मौजूदगी में राज्य के एससीएसटी कल्याण मंत्री व मखदुमपुर के विधायक जीतन राम मांझी ने मंगलवार की शाम राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन के राजेंद्र मंडप में...

बिहारः जीतन राम मांझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 21 May 2014 01:17 AM
ऐप पर पढ़ें

नीतीश कुमार की मौजूदगी में राज्य के एससीएसटी कल्याण मंत्री व मखदुमपुर के विधायक जीतन राम मांझी ने मंगलवार की शाम राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल डॉं. डीवाई पाटील ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री मांझी के साथ ही उनके कैबिनेट के 17 मंत्रियों ने भी शपथ ली। नीतीश मंत्रिमंडल के सभी 15 सदस्यों के साथ ही दो नए चेहरे को मौका दिया गया है। जदयू सरकार का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायक दुलालचंद्र गोस्वामी और विनय बिहारी को सरकार में मंत्री बनाया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह 46 मिनट चला। ठीक पांच बजे राज्य के मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने राज्यपाल के मंचासीन होते ही उनसे समारोह शुरू करने की इजाजत ली। राज्यपाल की अनुमति के बाद उन्होंने श्री मांझी की मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति का आदेश पढ़ा। फिर मांझी मंच पर आए और 5 बजकर पांच मिनट पर शपथ ली। धोती-कुर्ता और काली बंडी पहने जीतन राम मांझी को शपथ लेने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गले लगाकर बधाई दी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत वहां मौजूद सभी दलों के नेताओं, विधायकों ने भी श्री मांझी को बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजेंद्र मंडप जदयू विधायकों, विभिन्न दलों के नेताओं, राज्य के वरीय आईएएस-आईपीएस अधिकारियों से भरा रहा।

 

जीतन राम मांझी
विधायक: मखदुमपुर से
पिता: स्व. रामजीत राम मांझी (खेतिहर मजदूर)
जन्म: 06 अक्टूबर, 1944
पैतृक गांवः महकार (खिजरसराय, गया)
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक (प्रतिष्ठा)
वैवाहिक स्थिति: विवाहित
पत्नी: शांति देवी
संतान: दो पुत्र एवं पांच पुत्री
राजनीति में प्रवेश: 1980

राजनैतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सेवाएं: जाति में उपेक्षित (महादलित) समाज के लोगों के लिए विशेष कार्यक्रम चलना, महादलित आयोग के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका, महाविद्यालय का सृजन एवं विकास का कार्य करना, विश्वविद्यालय के अभिषद सदस्य के रूप में कार्य करना, मगही भाषा का प्रचार-प्रसार करना।

विधानसभा सदस्य: 1980 से 1990 तक तथा 1996 से अब तक
इन महत्वपूर्ण पदों पर रहे: -1983 से 1985 तक उपमंत्री (बिहार सरकार)
- 1985 से 1988 तक राज्यमंत्री- 1998 से 2000 तक राज्यमंत्री
- 2008 से अब तक कैबिनेट मंत्री

ये बने मंत्री
1. विजय कुमार चौधरी
2. विज्येन्द्र प्रसाद यादव
3. नरेन्द्र सिंह
4. वृशिण पटेल
5. रमई राम
6. डॉं. भीम सिंह
7. दामोदर रावत
8. नरेंद्र नारायण सिंह
9. प्रशांत कुमार शाही
10. शाहिद अली खान
11. श्याम रजक
12. नीतीश मिश्रा
13. अवधेश प्रसाद कुशवाहा
14. गौतम सिंह
15. लेसी सिंह
16. दुलालचन्द्र गोस्वामी
17.  विनय बिहारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें