सोमवार, 20 मई, 2013 | 20:14 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
गडकरी ने मोदी समर्थकों की उम्मीदों पर फेरा पानी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-12-12 07:36 PM
Last Updated:07-12-12 08:50 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थकों को यह कहकर आज निराश कर दिया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से किसी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं किया जाएगा।

गडकरी ने कहा कि भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रधानमंत्री पद के बारे में फैसला किया जाएगा। एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित परिचर्चा में गडकरी ने इस बात को दोहराया कि भाजपा चुनाव से पूर्व किसी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम फैसला करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री होगा।

पार्टी अध्यक्ष की टिप्पणी वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के गुजरात में प्रचार अभियान के दौरान की गयी टिप्पणी के कुछ ही दिन बाद आयी है। सुषमा ने प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी सही उम्मीदवार हैं। वडोदरा में एक रैली को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा था कि इस बात में कोई शंका नहीं है कि मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°