फोटो गैलरी

Hindi Newsराजनाथ की टीम से कुछ अलग है अमित शाह की टीम

राजनाथ की टीम से कुछ अलग है अमित शाह की टीम

भाजपा के नए अध्यक्ष अमित शाह ने आज अपने पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की, जिसमें महासचिवों में राम माधव और जगत प्रकाश नड्डा तथा उपाध्यक्षों में मुख्तार अब्बास नकवी, बंडारू दत्तात्रेय और बीएस...

राजनाथ की टीम से कुछ अलग है अमित शाह की टीम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 16 Aug 2014 02:58 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के नए अध्यक्ष अमित शाह ने आज अपने पार्टी पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की, जिसमें महासचिवों में राम माधव और जगत प्रकाश नड्डा तथा उपाध्यक्षों में मुख्तार अब्बास नकवी, बंडारू दत्तात्रेय और बीएस येदियुरप्पा शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नई टीम में 8 महासचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा चार लोग संयुक्त सचिव, संगठन बनाए गए हैं। नई टीम में 11 उपाध्यक्षों के भी नाम हैं। इसके साथ ही 14 सचिव भी नियुक्त किए गए हैं।  पार्टी प्रवक्ताओं में 10 लोगों के नाम हैं। इसके अलावा अरुण जैन को कार्यालय सचिव (दिल्ली) बनाया गया है।

कुछ ऐसी थी राजनाथ सिंह की टीम

राजनाथ ने अपनी टीम में 10 महासचिवों को शामिल किया था। 31 मार्च, 2013 को घोषित अपनी टीम में उस दौरान राजनाथ ने नरेंद्र मोदी को भी शामिल किया था। मोदी भाजपा शासित किसी राज्य के एकमात्र मुख्यमंत्री थे, जिन्हें पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संसदीय बोर्ड में जगह दी थी।

राष्ट्रीय महासचिव - 10
अमित शाह
वरुण गांधी
राजीव प्रताप रूडी
मुरलीधर राव
अनंत कुमार
थावरचंद गहलोत
जेपी नड्डा
धर्मेंद्र प्रधान
तापिर गाव
रामलाल, महासचिव (संगठन)

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - 13
मुख्तार अब्बास नकवी
बिजॉय चक्रवर्ती
स्मृति ईरानी
उमा भारती
सदानंद गौड़ा
एसएस अहलूवालिया
किरण माहेश्वरी
सीपी ठाकुर
बलबीर पुंज
जुयाल ओरांव
सतपाल मलिक
प्रभात झा
लक्ष्मीकांत चावला

संयुक्त सचिव - 2
वी सतीश
सौदान सिंह

सचिव - 15
पूनम महाजन
श्याम जाजू
भूपेंद्र यादव
वाणी त्रिपाठी
आरती मेहरा
कृष्ण दास
अनिल जैन
विनोद पांडे
त्रिवेंद्र रावत
रेनू कुशवाहा
सुधा यादव
सुधा मलैया
तमिल इसाई
लुईस मरांडी
रामेश्वर चौरसिया

प्रवक्ता - 7
सुधांशु त्रिवेदी
मीनाक्षी लेखी
कैप्टन अभिमन्यु
विजय सोनकर शास्त्री
प्रकाश जावडेकर
शाहनवाज हुसैन
निर्मला सीतारमण

कोषाध्यक्ष
पीयूष गोयल

मुख्यालय प्रभारी
ओपी कोहली

सरोज पांडे, अध्यक्ष, महिला मोर्चा
अनुराग ठाकुर, अध्यक्ष, युवा मोर्चा 
संजय पासवान, अध्यक्ष, एससी मोर्चा 
फग्गन सिंह कुलस्ते,  एसटी मोर्चा 
अब्दुल राशिद, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
ओमप्रकाश धनखड़, अध्यक्ष, किसान मोर्चा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें