बुधवार, 22 मई, 2013 | 02:00 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
राज्यसभा में भी मतदान चाहती है भाजपा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-11-12 01:11 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) पर खुदरा क्षेत्र में मतदान के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा कराए जाने को लेकर 'दोहरा मापदंड' अपनाने का आरोप लगाया।

पार्टी ने कहा कि संप्रग ने लोकसभा में तो इसकी अनुमति दे दी, लेकिन राज्यसभा में ऐसा नहीं किया, जो उचित नहीं है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा के साथ-साथ संसद के उच्च सदन राज्यसभा में भी मतदान के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा कराए जाने की मांग पर अड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि यह दोहरा मापदंड है..उन्होंने लोकसभा में मतदान के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा की अनुमति दी है, लेकिन राज्यसभा में नहीं। वे जानते हैं कि उनके पास उच्च सदन में पर्याप्त संख्या बल नहीं है, इसलिए वे इससे बचने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रसाद ने कहा कि भाजपा लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी मतदान के प्रावधान वाले नियम के तहत ही चर्चा कराए जाने की मांग पर बनी रहेगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°