UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
दादा के समर्थन में सामने आईं मेनका!
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-06-12 09:10 PM
Last Updated:19-06-12 09:49 AM
भाजपा की नेता मेनका गांधी सोमवार को राष्ट्रपति पद के संप्रग के उम्मीदवार केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के समर्थन में उतर आईं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वह सर्वसम्मति बनाए जाने के पक्ष में हैं और राजग में इसके लिए प्रयास जारी है।
नार्थ ब्लॉक के बाहर पत्रकारों से बातचीत में मेनका ने कहा कि इस पद के लिए वह सबसे काबिल हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह चाहती हैं कि मुखर्जी को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पद के लिए चुना जाए, उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का चयन हमेशा ही सर्वसम्मति से होना चाहिए। उन्होंने लगे हाथ यह भी कहा कि वह यह नहीं कह सकतीं कि पार्टी का निर्णय क्या रहेगा। मेनका ने गत सप्ताह कहा था कि देश को मुखर्जी जैसे राष्ट्रपति की जरूरत है।
दूसरी तरफ नीतीश ने कहा कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विभिन्न दलों के बीच सर्वसम्मति बनाए जाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की ओर से वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मुखर्जी ने उनसे दूरभाष पर बातचीत की थी।
उन्होंने कहा कि बातचीत में मुखर्जी को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने का आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली और जदयू के अध्यक्ष एवं राजग के संयोजक शरद यादव से बातचीत करके इस मामले में सर्वसम्मति बनाए जाने की पहल की है।
उन्होंने कहा कि सभी दलों के बीच इस मुद्दे पर सर्वसम्मति बनाए जाने के लिए राजग में एकमत होना आवश्यक है। इसके लिए राजग में प्रयास जारी है। हालांकि उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने में अभी काफी समय है और इस बीच विभिन्न दलों के बीच सर्वसम्मति के लिए बातचीत हो सकती है।
23

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
पारिवारिक रिश्तों को कोर्इ इतनी सरलता से नजरंदाज नहीं कर सकता जिस व्यक्ित ने सभी के साथ सदैव अच्छा व्यवहार किया हो, विपत्ति के समय मदद की हो, उसे पार्टी के कारण लोग कैसे भुला सकते प्रणव दादा एक ऐसे ही इंसान हैं, जिसे ऐसे लोगों की मदद मिलेगी, जो राजनीति के खाचें में ठीक नहीं शिवसेना का आज समर्थन इसी प्रकार के सम्बंधों की परिणिति
By Dr. Yogendra Yadav (19th-June-2012 09:02:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
