फोटो गैलरी

Hindi Newsगठबंधन राजनीति का युग लौट सकता है: आडवाणी

गठबंधन राजनीति का युग लौट सकता है: आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को इस बात से इनकार नहीं किया कि भारत में गठबंधन राजनीति का युग लौट सकता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविविधता भरे देश में यह संभव है।   आडवाणी...

गठबंधन राजनीति का युग लौट सकता है: आडवाणी
एजेंसीSun, 21 Dec 2014 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को इस बात से इनकार नहीं किया कि भारत में गठबंधन राजनीति का युग लौट सकता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविविधता भरे देश में यह संभव है।
 
आडवाणी ने ऐसे समय में गठबंधन राजनीति की वापसी की संभावना को लेकर अपना विचार व्यक्त किया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत की सरकार चला रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत में गठबंधन राजनीति या गठबंधन सरकार का युग खत्म हो गया, इस पर आडवाणी ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, मैं यह नहीं कहूंगा । मेरा अब भी यह मानना है कि भारत जैसे विविधता भरे देश में फिर से गठबंधन सरकार आ सकती है।

आडवाणी ने कहा कि भारत जैसे देश में हर किसी को सभी संभावनाओं के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, अब एक पार्टी वाली उस तरह की सरकार होना बहुत सामान्य नहीं है जैसा आजादी के बाद के शुरुआती सालों में हुआ या जैसी वाजपेयी की अपनी सरकार थी। कुछ समय के लिए गठबंधन बिल्कुल नहीं के बराबर था। कुछ भी हो सकता है। भारत जैसे देश में आपको हर संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए। अन्य मुद्दों पर आडवाणी ने कहा कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी जैसे देशभक्त को भारत रत्न दिया जाता है तो वह सर्वथा उचित होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें