मंगलवार, 21 मई, 2013 | 11:32 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मोदी मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को लेंगे शपथ
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:25-12-12 06:02 PM
Last Updated:26-12-12 09:57 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
विधानसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के  नेता नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

मोदी 2001 से ही राज्य की सत्ता पर काबिज हैं। वह चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के अगले दिन मोदी दिल्ली पहुंचेंगे और यहां होने वाली राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीटों में से भाजपा को 115 सीटें मिली हैं, जबकि 2007 में भाजपा को 117 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 61 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के शामिल होने की सम्भावना है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°