बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना
गैंगरेप की घटना पर क्यों खामोश हैं मनमोहनः भाजपा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-12-12 03:28 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चलती बस में छात्रा से गैंगरेप के विरोध में गुस्से और आक्रोश में सड़कों पर उतरे दिल्लीवासियों के प्रति प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना चाहिए।
भाजपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली के हर कोने में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों में गुस्सा और रोष है इसके बावजूद डॉ. सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री क्यों खामोश हैं। कुछ बोलिए। बच्चों और लोगों को आश्वस्त करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को गंभीर और ठोस कार्रवाई का आश्वासन देना चाहिए और भय के माहौल को खत्म करना चाहिए। पीड़ित छात्रा को बेहतर उपचार दिया जाए और जरूरत पडे़ तो उसे विदेश भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
राजपथ पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिलाओं पर पानी की बौछार तथा आंसू गैस के गोले छोडे़ जाने की कडी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और निदंनीय है। उन्होंने कहा कि ये छात्र किसी राजनीतिक दल से जुडे़ नहीं है इसलिए इनके खिलाफ पुलिस को इस तरह की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे कि वह अपनी पीठ थपथपाए। उसे ठोस कार्रवाई कर भय के माहौल को खत्म करना चाहिए।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
