गुरुवार, 23 मई, 2013 | 20:24 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
एफडीआई गुलामी की ओर ले जाने वाला कदम: राजनाथ
वाराणसी, एजेंसी
First Published:13-12-12 10:49 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रवेश की मंजूरी को देश को आर्थिक गुलामी की ओर ले जाने वाला कदम करार दिया है।

एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए वाराणसी आये भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद सत्र खत्म होने के बाद भाजपा एफडीआई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूरे देश में अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि विश्व में जहां भी एफडीआई लागू है, वहां के किसान का परेशान हुये हैं।

सिंह ने कहा कि यूपी में सपा सरकार ने किसानों की कर्ज माफी शर्तों के साथ की है, जो उसके घोषणा पत्र से भिन्न है। उन्होंने सिंह कहा कि हमारा देश में प्राकृतिक संसाधनों से भरा पूरा है और यहां मानव संसाधन की कोई कमी नहीं है। भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विदेशी पूंजी निवेश की कोई जरूरत नही हैं। बस सरकार की नीति व नीयत ठीक होनी चाहिए।

सिंह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा तीन माह बाद की जाएगी। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। वाराणसी के सवाल पर उनका कहना था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ही प्रत्याशी होंगे। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का लोकप्रिय नेता करार देते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एक-दूसरे से जुड़े हैं और अब इस बात का खुलासा हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब यूपी में भाजपा के चढ़ाव का क्रम शुरू होने वाला है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°