फोटो गैलरी

Hindi Newsअसम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मृतकों की संख्या 44 हुई

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मृतकों की संख्या 44 हुई

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी होने के बीच गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है वहीं राज्य में करीब चार लाख लोग इससे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन...

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मृतकों की संख्या 44 हुई
एजेंसीThu, 02 Oct 2014 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी होने के बीच गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है वहीं राज्य में करीब चार लाख लोग इससे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मोरीगांव जिले से एक शव बरामद किया गया है।

बाढ़ से अब तक जो 44 जानें गई हैं, उनमें सबसे ज्यादा 20 की मौत गुआलपाड़ा में हुई है। इसके बाद कामरूप ग्रामीण में 16, कामरूप मेट्रो में छह और मोरीगांव तथा धुबरी में एक एक मौत हुई। इस रिपोर्ट के अनुसार चार जिलों के 242 गांव अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब चार लाख लोग बाढ़ की मुसीबत से घिरे हैं। सबसे ज्यादा गुआलपाड़ा में 3.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि कामरूप ग्रामीण में करीब 15 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारी 35 राहत शिविर और आश्रय केंद्र चला रहे हैं जिनमें अभी करीब 21 हजार लोग रह रहे हैं।
    
इस बाढ़ के कारण राज्य में हजारों घर पूरी तरह से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ से सड़कों, पुलों, विभिन्न सरकारी भवनों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें