सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
एंटनी ने सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनियों को दी चेतावनी
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-04-12 06:52 PM
टाट्रा ट्रकों पर उठे विवाद के बाद रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनियों को एक कड़ी चेतावनी जारी कर सशस्त्र सेनाओं के साथ सौदे में पारदर्शिता बरतने को कहा।
बीईएमएल समेत आठ रक्षा पीएसयू के प्रदर्शन और कामकाज की समीक्षा बैठक के दौरान एंटनी ने कहा, ग्राहकों और उपभोक्ताओं के साथ सौदे में पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
बैठक में बीईएमएल प्रमुख वीआरएस नटराजन के अलावा हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, भारत एलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत डायनमिक्स लिमिटेड और चार रक्षा पोत कारखाने जीआरएसई, एमडीएल, जीएसएल व एचएसएल के प्रमुख मौजूद थे।
गौरतलब है कि भारत में बीईएमएल द्वारा निर्मित टाट्रा ट्रकों की खरीद पर सीबीआई की कई जांच के आदेश दिए जाने के बाद यह बैठक आयोजित की गई। थलसेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने आरोप लगाया था कि रक्षा क्षेत्र के एक बिचौलिए ने इन ट्रकों को बेचने के प्रस्ताव को पारित कराने के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपए के रिश्वत की पेशकश की थी।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
