सोमवार, 21 मई, 2012 | 22:48 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
गुड़गांव के अस्पताल से अन्ना हजारे को छुट्टी
गुड़गांव, एजेंसी
First Published:02-02-12 07:26 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अन्ना हजारे को गुरुवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। पिछले पांच दिन से यहां चिकित्सा जांच करा रहे अन्ना को डॉक्टरों ने यात्रा के लिए स्वस्थ पाया और वह बेंगलूर रवाना हो गये।

74 वर्षीय हजारे को सांस लेने में दिक्कत और उच्च रक्तचाप की शिकायत को लेकर 28 जनवरी को मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हदय रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश त्रेहन और डॉ आर आर कासलीवाल की देखरेख में अन्ना की जांच और उपचार किया गया।

डॉ कासलीवाल ने कहा कि उन्हें आज सुबह आठ बजे के बाद छुट्टी दे दी गयी। इलाज से उनकी सेहत में सुधार देखा गया। वह काफी सर्दी, सीने में जकड़न, सूजन और सांस लेने में परेशानी के साथ हमारे पास आये थे। हजारे के ईसीजी, अल्ट्रासाउंड समेत कुछ परीक्षण किये गये। डॉक्टरों के अनुसार जांच रिपोर्ट सामान्य हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°