छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
अमिताभ ने सुभाष के परिवार को दिए 2.5 लाख
मुंबई, एजेंसी
First Published:26-12-12 07:08 PM
अमिताभ बच्चन ने दिल्ली पुलिस के मृत कांस्टेबल सुभाष तोमर के परिवार को ढ़ाई लाख रुपये की सहायता दी है। अमिताभ को यह राशि एक समारोह में बतौर पुरस्कार मिली थी।
तोमर दिल्ली में गैंगरेप विरोधी प्रदर्शनों के दौरान घायल हो गए थे और बाद में उनका अस्पताल में निधन हो गया। सत्तर वर्षीय अमिताभ साउथ इंडियन एजुकेशन सोसायटी के समारोह में शामिल हुए थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह जो 2.5 लाख रुपये का पुरस्कार मुझे मिला है, इसे मैं तोमर के परिवार को समर्पित करता हूं जिन्होंने अपने वरिष्ठों के आदेश का पालन करते हुए जान दे दी।
चलती बस में 23 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की बर्बर घटना के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है ताकि अपराधियों को सख्त सजा मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस घटना की शिकार लड़की के साथ हमारी शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं हैं। मैं उनके जल्द ठीक होने की आशा करता हूं। मैं इस व्यवस्था में कानून के बदलने की आशा करता हूं ताकि ऐसे लोगों को सजा मिल सके जो महिलाओं के साथ इस तरह के घिनौने अपराध करते हैं।
60

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
