गुरुवार, 23 मई, 2013 | 18:51 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
विरोध की राजनीति नहीं, सभी वादे पूरे करेंगेः अखिलेश
लखनऊ, एजेंसी
First Published:10-03-12 02:48 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक दल की बैठक में शनिवार को नेता चुने के बाद अखिलेश यादव ने जनता का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी के घोषणा-पत्र में जो भी वादे किए गए थे, उन सभी को पूरा किया जाएगा।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश ने कहा, ''मैं भरोसा दिलाता हूं कि पार्टी ने घोषणा-पत्र में जो भी वादे किए थे, उन सभी को पूरा किया जाएगा। किसानों, बुनकरों, मुसलमानों सहित समाज के हर तबके के हित में काम किया जाएगा। किसी भी तरह का भेद-भाव नहीं किया जाएगा।''

उन्होंने कहा, ''सरकार कानून-व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी। इसमें किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।''

पार्टी का नया चेहरा अखिलेश ने यह भी कहा, ''नेताजी (मुलायम सिंह यादव) राज्य की राजनीति के साथ-साथ केंद्रीय राजनीति में भी सक्रिय रहेंगे और उनके आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन में ही पार्टी काम करेगी।''

उन्होंने कहा, ''नई सरकार उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में काम करेगी, ताकि यह भी अन्य विकसित प्रदेशों की बराबरी में खड़ा हो सके।'' उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि उनकी सरकार विरोध की राजनीति नहीं करेगी और निवर्तमान मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में जो मूर्तियां बनवाई गईं, उन्हें तोड़ा नहीं जाएगा।

अखिलेश ने बताया कि उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं आजम खान और शिवपाल यादव ने किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। वह 15 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए अभी स्थान निर्धारित नहीं है, लेकिन शपथ-ग्रहण सुबह पौने 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°