भारत की रोक के बावजूद निर्भया पर बनी फिल्म का बीबीसी ने किया प्रसारण
निर्भया कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर भारत की रोक के बावजूद बीबीसी ने भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 3:30 बजे इसका प्रसारण किया। हालांकि, भारत में इसका प्रसारण नहीं हुआ, लेकिन ब्रिटेन के अलावा यूरोप के...
निर्भया कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर भारत की रोक के बावजूद बीबीसी ने भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 3:30 बजे इसका प्रसारण किया। हालांकि, भारत में इसका प्रसारण नहीं हुआ, लेकिन ब्रिटेन के अलावा यूरोप के कुछ दूसरे देशों में इसे दिखाया गया। बुधवार को भारत सरकार के कड़े रुख के बाद बीबीसी ने इसे तय समय से पहले ही प्रसारित करने का फैसला करते हुए कहा कि फिल्म में इस मुद्दे को जिम्मेदारी के साथ दिखाया गया है।
पहले बीबीसी ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण करने का फैसला किया था, लेकिन भारत में इस मसले पर उठे विवाद के बीच उसने इसका प्रसारण पहले ही करने का फैसला किया। बीबीसी ने कहा है इससे दर्शकों को जल्द से जल्द यह प्रभावशाली वृत्तचित्र देखने का अवसर मिलेगा।
बीबीसी ने बुधवार रात जारी एक वक्तव्य में कहा कि पीडिता के माता-पिता के पूरे सहयोग से बनाई गयी यह डॉक्यूमेंट्री एक जघन्य अपराध के अंदर के सच को उजागर करती है जिससे पूरी दुनिया दहल गयी थी और भारत में महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन हुए थे। बयान में कहा गया है कि फिल्म में इस विषय को "जिम्मेदारी के साथ" दिखाया गया है और बीबीसी के संपादकीय दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया है। निर्भया कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री भारत में दिखाने पर दिल्ली की कोर्ट ने रोक लगा रखी है।