फोटो गैलरी

Hindi Newsजम्मू में मुठभेड़ समाप्त, 11 लोगों की मौत

जम्मू में मुठभेड़ समाप्त, 11 लोगों की मौत

जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार को घुस आए आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की शुक्रवार को एक बार फिर शुरू हुई मुठभेड़ समाप्त हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि...

जम्मू में मुठभेड़ समाप्त, 11 लोगों की मौत
एजेंसीFri, 28 Nov 2014 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार को घुस आए आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की शुक्रवार को एक बार फिर शुरू हुई मुठभेड़ समाप्त हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद कर दी गई है और खोजबीन जारी है। आतंकवादियों का एक गिरोह गुरुवार को जम्मू जिले के अरनिया में घुस आया था, जिसके बाद वे आर.एस. पुरा सेक्टर के पिंड खोटे गांव में खाली पड़े सेना के एक बंकर में घुस गए और वहां से गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने जहां चार आतंकवादियों को मार गिराया, वहीं इस मुठभेड़ में चार आम नागरिकों की जान भी चली गई और सेना के तीन जवान शहीद हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पिंड खोटे गांव में सेना के खाली पड़े बंकर को नष्ट कर दिया है, जहां एक आतंकवादी छिपा था और गोलीबारी कर रहा था।

जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे आर.एस. पुरा इलाके के पिंड खोटे में सीमा पार से घुस आए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 11 हो गई।

मुठभेड़ गुरुवार को शुरू हुई थी, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए थे। गुरुवार की मुठभेड़ समाप्त होने के बाद चलाए गए खोज अभियान के तहत शुक्रवार को सेना को इलाके में एक और शव मिला। हालांकि शुक्रवार को सुबह पिंड खोटे में खाली पड़े सेना के बंकर से एक बार गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके बाद खोज अभियान रोक दिया गया।

माना जा रहा है कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों में से एक जीवित आतंकवादी ने ही शुक्रवार को गोलीबारी शुरू की। यह गोलीबारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव रैली के लिए यहां पहुंचने से पहले शुरू हुई।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक बार फिर गोलीबारी शुरू होने के बाद खोजबीन बंद कर दी गई है। शुक्रवार को खोज के दौरान एक और शव पाया गया। इसके साथ ही मुठभेड़ में अब तक मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। इस मुठभेड़ में जहां चार आतंकवादी मारे गए, वहीं चार नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ी और सेना के तीन जवान शहीद हो गए।

पाकिस्तान से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे जम्मू जिले के अर्निया में गुरुवार को भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों का एक गिरोह घुस आया था। इसके बाद वे पिंड खोटे में सेना के खाली पड़े बंकर में चले गए और वहां से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को कई घंटे तक मुठभेड़ चली थी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें